रायपुर, 22 फरवरी। मोवा में रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे फ्लाई ओव्हर पर खतरा मंडरा रहा है। गैस सिलेण्डरों से इस उडऩ पुल को कभी भी नुकसान हो सकता है। पुल के नीचे चाय की गुमटियां चलाने वाले रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं। भगवान न करे फिर भी यदि गैस सिलेण्डर फट गया तो पुल को काफी क्षति हो सकती है। इस पुल को करोड़ों खर्च कर बनाया गया है।........